ताज़ा खबर

corona

ताज़ा खबर   |   September 1, 2021

कोरोना देश में:43374 नए केस आए, 527 की मौत; 100% युवाओं को वैक्सीन का कम से कम एक डोज लगाने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

देश में रविवार को 43,374 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 34,843 लोग ठीक हुए और 527 की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 7,993 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

केरल में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां बीते दिन 29,836 केस आए और 75 मरीजों की मौत हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 18 साल से ज्यादा उम्र वाले 100% लोगों को वैक्सीन का कम से कम एक डोज लग चुका है।

इसके साथ ही पिछले 7 दिनों से देशभर में पाजिटिविटी रेट बढ़ता दिखाई दे रहा है। 23 अगस्त को ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 1.3% था, जो 29 अगस्त तक बढ़कर 2.9% हो गया है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,374
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,843
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 527
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.27 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.19 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.38 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.70 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां रविवार को 29,836 लोग संक्रमित पाए गए। 22,088 लोग ठीक हुए और 75 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 40.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,541 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.12 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 4,666 लोग संक्रमित पाए गए। 3,510 लोग ठीक हुए और 131 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 52 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में रविवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 49 लोग ठीक हुए। अब तक 10.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,555 लोगों की मौत हो चुकी है। 480 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए। 37 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,818 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 265 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 32 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 392 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां रविवार को 07 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में रविवार को 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 12 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 151 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए और 11 ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 80 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।